आज की ताजा खबर, आठ नवंबर, 2022 Highlights: यूपी के बाराबंकी लोगों को ले जा रही नाव नदी में पलटी, 3 बच्चों की दर्दनाक मौत
गुजरात विधान सभा चुनाव में टारगेट 150 का "त्रिमूर्ति "प्लान
गुजरात विधान सभा चुनाव में आम लोगों की दिलचस्पी लगातार बढ़ती जा रही है..वजह इस बार का चुनाव राजनीतिक दलों के लिए नाक का सवाल बन चुका है.. हर पार्टी अपने आप को साबित करने में लगी हुई है.. बीजेपी गुजरात में विकास , हिंदुत्व, राष्ट्रीय सुरक्षा, और संगठन की रणनीति के आधार पर चुनाव जीतने का प्लान बना चुकी है..बीजेपी के लिए इस बार का विधान सभा चुनाव इन तीन चेहरों के इर्दगिर्द घूमेगा, इन तीन को आधार बनाकर बीजेपी ने अपनी रणनीति तैयार की है2024 के अंत से पहले हमारा रोड इंफ्रास्ट्रक्चर US के बराबर होगा
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि आठ सालों (बीते) में जितना सड़क निर्माण में काम हुआ है...मैं दावे से कह सकता हूं पिछले 65-66 साल में इतना कार्य न हुआ होगा। मुझे लगता है कि साल 2024 के अंत होने से पहले भारत का सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर अमेरिका के बराबर होगा।कॉपीराइट केस में Congress को राहत
कर्नाटक हाई कोर्ट (Karnataka HC) की एक खंड पीठ ने ‘आईएनसी इंडिया’ (INC India) और ‘भारत जोड़ो’ (Bharat Jodo) ट्विटर ‘हैंडल’ (Twitter Account) को ‘ब्लॉक’ करने से जुड़े एक निचली अदालत के आदेश को निरस्त कर दिया। मंगलवार (आठ नवंबर, 2022) को बेंच ने कहा कि यह एक ‘‘दंडनीय कार्य’’ है, जबकि कांग्रेस कॉपीराइट वाले म्यूजिक का इस्तेमाल कर बनाई गई 45 सेकंड की वीडियो क्लिप को बुधवार दोपहर तक अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स से हटाने के लिए राजी हो गई।'कोरोना' की चपेट में आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उन्होंने ट्वीट कर खुद यह जानकारी दी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट में बताया, 'मैं आप सभी को सूचित करना चाहता हूं कि डॉक्टरों के परामर्श पर कराई गई कोविड-19 की जाँच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आप सभी से मेरा निवेदन है कि पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे सम्पर्क में आएं हैं, वो सभी निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जाँच करवायें।'रोहित शर्मा को नेट्स में हाथ पर चोट लगी
भारतीय टीम (India Cricket team) इस समय इंग्लैंड (England Cricket team) के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के सेमीफाइनल की तैयारियों में जुटी हुई है। भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को एडिलेड में दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम ने मंगलवार को अपनी तैयारियां शुरू की। हालांकि, भारतीय टीम और उसके फैंस को तब जोरदार झटका लगा जब कप्तान रोहित शर्मा नेट्स पर चोटिल हो गए। भारतीय कप्तान को बल्लेबाजी का अभ्यास करते समय दाएं हाथ में चोट लगी।शराब के नशे में कार से जानलेवा स्टंट, बुजुर्ग की गई जान
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में शराब के नशे में गाड़ी से स्टंट करना एक बेगुनाह के लिए हुआ जानलेवा साबित, स्टंट की वजह से एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरुग्राम पुलिस ने स्टंट करने वाले 7 लड़को को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में गोल-गोल घूमती ये गाड़ियां दरअसल शराब जे नशे में स्टंट का वो रोमांच है जो अगले कुछ सेकेंड में एक बड़े हादसे में तब्दील हो जाता है।वोटिंग से ठीक पहले कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में
हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है। लेकिन उससे ठीक पांच दिन पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के कई बड़े नामचीन चेहरे पार्टी का दामन छोड़ सीएम जयराम ठाकुर के सामने बीजेपी का हिस्सा बन गए। कांग्रेस इस चुनाव को बड़े बदलाव के तौर पर देख रही थी।फिर सुर्खियों में सिंगर फरमानी नाज
'हर हर शंभू' गाना गाकर करोड़ों प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाने वाली सिंगर फरमानी नाज के परिवार के बारे में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। नाज का पूरा परिवार लुटेरा निकला है। नाज का पिता आरिफ गैंग बनाकर सरिया लूटने का काम करता था। इस गोरखधंदे में फरमानी के पिता और जीजा भी शामिल भी थे।पहली पसंद क्यों बन रहा Mastodon
ट्विटर की कमान एलन मस्क के हाथों में आने और इसके इस्तेमाल पर सब्सक्रिप्शन की घोषणा होने के बाद दुनिया भर में लोग इसके विकल्प के रूप में दूसरे माइक्रोब्लागिंग साइट्स की तलाश कर रहे हैं। ट्विटर छोड़कर जिस दूसरी माइक्रोब्लागिंग साइट को लोग तेजी से अपना रहे हैं, उसका नाम Mastodon है।Bigg Boss 16: शालीन भनोट ने दिया टीना दत्ता का साथ
बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में काफी पहले से टीना दत्ता (Tina Dutta), शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) के बीच एक लव ट्रायंगल देखने को मिल रहा है। ऐसे में अक्सर टीना और शालीन (Tina and Shalin) को पीठ पीछे सुंबुल के बारे में बात करते सुना गया है।सुकेश का एक और 'लेटर बम'
दिल्ली में एलजी को तीन चिट्टियां लिखकर आम आदमी पार्टी(aam adami party) और केजरीवाल(arvind kejriwal) पर आरोप लगाने वाले सुकेश चंद्रशेखर(sukesh chandrshekhar) की तरफ से चिट्ठियों का सिलसिला जारी है। सुकेश ने इस बार केजरीवाल से सवाल पूछे हैं। इसमें सुकेश चंद्रशेखर ने पूछा है चुनाव के दौरान ईडी(ed) और सीबीआई(cbi) की बात मैं क्यों कर रहा हूं, यह सवाल मुझसे किया गया है। यह भी पूछा गया है कि मैंने पहले खुलासा क्यों नहीं दिया, तो मैं इसका जवाब देता हूं।मंदिरों के कपाट बंद, बाहर से हो रही पूजा
तो भंडारी के प्रत्यर्पण में देरी हो जाएगी
संजय भंडारी फिलहाल लंदन में है और इसे यहां गिरफ्तार भी किया गया था। भारत सरकार की काफी कोशिशों के बाद ब्रिटेन में उसके प्रत्यर्पण का मामला चल रहा है, जहां कोर्ट ने सोमवार को प्रत्यर्पण की अनुमति दे दी है। अगर भंडारी लंदन में हाईकोर्ट में इसके खिलाफ अपील नहीं करता तो जल्द ही उसे भारत लाया जा सकेगा, हालांकि अगर वो हाईकोर्ट चला जाता है तो इसमें देरी हो सकती है।महाराष्ट्र पहुंची 'भारत जोड़ो यात्रा'
कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' सोमवार को महाराष्ट्र पहुंच गई। राहुल गांधी ने कहा कि यह यात्रा बिना श्रीनगर पहुंचे नहीं रूकेगी। इसे कोई नहीं रोक सकता है। खबर है कि इस यात्रा में शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे भी शामिल हो सकते हैं।आठ अरब हो जाएगी दुनिया की आबादी
इस महीने के अंत तक पूरी दुनिया की जनसंख्या आठ अरब हो जाएगी। यही नहीं संयुक्त राष्ट्र के अनुमानों के मुताबित जनसंख्या का ग्राफ सन् 2100 तक ऐसे ही बढ़ते रहेगा। सवाल यह है कि क्या धरती इतने लोगों को बोझ उठाने में सक्षम है?कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट बंद होगा?
बेंगलुरु की एक अदालत ने ट्विटर को आदेश दिया है कि कांग्रेस के अकाउंट को अस्थाई रूप से बंद कर दिया जाए। इसके साथ ही भारत जोड़ो यात्रा के अकाउंट को भी ब्लॉक करने का आदेश कोर्ट ने दिया है।दिल्ली-NCR में प्रदूषण कम हुआ
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण में आई कमी के देखते हुए केजरीवाल सरकार ने ग्रैप-4 के नियमों को हटा दिया है। इसके बाद 9 नवंबर से सभी प्राइमरी स्कूलों को भी खोल दिया जाएगा। ट्रकों की एंट्री पर लगी पाबंदी हट जाएगी। दिल्ली-एनसीआर में सीपीसीबी की ओर से जारी डेटा के अनुसार, दिल्ली के अशोक विहार में AQI 367 दर्ज किया गया। एनसीआर की बात करें तो फरीदाबाद में 374, गुरुग्राम सेक्टर 51 में 309, नोएडा सेक्टर 62 में 348 और लोनी गाजियाबाद में AQI 306 दर्ज किया गया।दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?
आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा
'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं
नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?
'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ
© 2026 Times Horizon Private Limited
