LIVE

आज की ताजा खबर, 24 अक्टूबर, 2022 Highlights: देशभर में Diwali की धूम, सीमा पर जवानों संग पीएम मोदी ने मनाई दीवाली

आज की ताजा खबर, 24 अक्टूबर, 2022 Highlights: देशभर में Diwali की धूम, सीमा पर जवानों संग पीएम मोदी ने मनाई दीवाली
आज की ताजा खबर 24 अक्टूबर, 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News, Hindi Samachar Today Highlights: पूरा देश आज हर्षोल्लास के साथ दिवाली मना रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी सहित तमाम नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। दीवाली से पहले दिल्ली एनसीआर की हवा बेहद खराब हो गई है और वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में पहुंच गया है। वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की रेस से बोरिस जॉनसन पीछे हट गए हैं जिसके बाद भारतीय मूल के ऋषि सूनक का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। यहां पढ़िए देश और दुनिया से जुड़ी Latest और Breaking News-
Oct 24, 2022 | 06:42 PM IST

देश भर में दिवाली की धूम

पूरे देश में आज दिवाली की धूम है। शहर से लेकर गांव तक रोशनी में जगमगा रहे हैं। पीएम-राष्ट्रपति समेत देश के तमाम नेताओं ने देशवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
Oct 24, 2022 | 05:54 PM IST

केन्या में पाकिस्तानी पत्रकार की गोली मारकर हत्या

केन्या में एक वरिष्ठ पाकिस्तानी पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पत्रकार की पत्नी ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस साल की शुरुआत में देश की सुरक्षा एजेंसियों ने इस पत्रकार पर देशद्रोह और राष्ट्र विरोधी विमर्श में शामिल होने का आरोप लगाया था।
Oct 24, 2022 | 04:07 PM IST

महिला अधिकारी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में सीआरपीएफ कमांडेंट गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक कमांडेंट को एक महिला अधिकारी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
Oct 24, 2022 | 03:40 PM IST

राजस्थान : प्रधानमंत्री मोदी एक नवम्बर को बांसवाडा में मानगढ़ धाम जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर को राजस्थान के बांसवाड़ा स्थित मानगढ़ धाम जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोदी के इस दौरे से पड़ोसी राज्य गुजरात में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव और राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पैठ मजबूत करने में मदद मिलेगी, खासतौर पर आदिवासी बहुल इलाकों में।
Oct 24, 2022 | 03:15 PM IST

गोंडा में विस्फोट से मकान की छत गिरी: महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल

गोंडा जिले में सोमवार की सुबह एक मकान में हुए विस्फोट से घर की छत गिर गई। इस हादसे में एक महिला की मृत्यु हो गई जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
Oct 24, 2022 | 02:45 PM IST

मुख्यमंत्री चौहान ने कोरोना महामारी से अनाथ हुए बच्चों के साथ किया भोजन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिवाली की पूर्व संध्या पर कोरोना महामारी से अनाथ हुए 400 से अधिक बच्चों के साथ रात्रि भोजन किया और उनकी शिक्षा के लिए सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने रविवार रात को यहां मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में एक पार्टी का आयोजन किया, जिसमें भोपाल संभाग के ऐसे बच्चों को आमंत्रित किया गया था।
Oct 24, 2022 | 02:45 PM IST

कोरियन एअर का विमान रनवे पर फंसा, फिलीपीन हवाई अड्डा बंद

कोरियन एअर का एक विमान बारिश के कारण सोमवार को फिलीपीन हवाई अड्डे पर रनवे से फिसलकर घास के मैदान में फंस गया। विमान में सवार 162 यात्रियों और चालक दल के 11 सदस्यों में से किसी को चोटें नहीं आयी। यात्रियों को विमान से बाहर निकलने के लिए आपातकालीन द्वार का इस्तेमाल करना पड़ा।
Oct 24, 2022 | 01:37 PM IST

राष्ट्रपति ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी और लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की। राष्ट्रपति भवन ने मुर्मू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘सभी देशवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रकाश और उमंग के इस पवित्र त्योहार पर, हम ज्ञान और ऊर्जा के दीपक को प्रज्ज्वलित करते हुए जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशियां लाने का प्रयास करें।’’
Oct 24, 2022 | 01:05 PM IST

पश्चिम बंगाल : ‘सितरंग' तूफान से भारी बारिश के आसार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता सहित दक्षिणी जिलों में सोमवार की सुबह हल्की बारिश हुई और उत्तर बंगाल की खाड़ी में उठे ‘सितरंग’ तूफान के तट के करीब आने से दिन में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके मद्देनजर दिवाली के जश्न में खलल पड़ने का खतरा पैदा हो गया है।
Oct 24, 2022 | 12:41 PM IST

पंजाब में पराली जलाने के 60 प्रतिशत मामले तरन तारन, अमृतसर, गुरदासपुर से

पंजाब में 15 सितंबर और 22 अक्टूबर के बीच पराली जलाने की 3,700 घटनाएं हुईं जिनमें 60 प्रतिशत मामले माझा क्षेत्र के तीन जिलों - तरन तारन, अमृतसर और गुरदासपुर से हैं।
Oct 24, 2022 | 11:56 AM IST

दीवाली का जश्न

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारगिल में दिवाली समारोह में शामिल होने पर सशस्त्र बलों के सदस्यों द्वारा 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए गए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों को मिठाई खिलाई।
Oct 24, 2022 | 11:47 AM IST

पीएम मोदी का संबोधन

पीएम मोदी ने सेना के जवानों को संबोधित करते हुए कहा- "तीनों सेनाओं ने आत्मनिर्भरता का संकल्प लिया है.. मैं अपनी तीनों सेनाओं की तारीफ करता हूं.. जिन्होंने तय किया है कि 400 से भी अधिक रक्षा साजो सामान अब विदेशों से नहीं खरीदे जाएंगे.. अब ये 400 प्रकार के हथियार भारत में ही बनेंगे।"
Oct 24, 2022 | 11:04 AM IST

सीमा पर पीएम मोदी

Oct 24, 2022 | 11:01 AM IST

दीवाली का जश्न

पश्चिम बंगाल में सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 176 बटालियन ने दिवाली के अवसर पर सिलीगुड़ी के पास फुलबाड़ी भारत-बांग्लादेश सीमा पर 18 बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के साथ मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।
Oct 24, 2022 | 11:00 AM IST

सीएम योगी ने दी दीवाली की शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा- "प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं। मैं इस अवसर पर ये कहूंगा कि हम दीपावली के पर्व को अपने परिवार के साथ तो मनाएंगे ही लेकिन हमें किसी गरीब व्यक्ति को भी इसके साथ जोड़ना चाहिए जिससे हमारी खुशियां और दोगुनी हो सकती हैं"।
Oct 24, 2022 | 10:00 AM IST

कारगिल पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, सेना के जवानों के साथ मनाएंगे Diwali

हर बार की तरह इस बार भी सैनिकों संग दिवाली मनाने के लिए प्रधानमंत्री सीमा पर पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी इस बार जम्मू कश्मीर के कारगिल पहुंच चुके हैं जहां से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। पढ़ें पूरी खबर
Oct 24, 2022 | 09:14 AM IST

एटमी वॉर के सर्वे से अमेरिका-यूरोप तक फैला खौफ! 'परमाणु प्रलय' पर डरावनी है वॉरजोन की ये वीडियो रिपोर्ट

फिलहाल Russia- Ukraine की जंग खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुकी है। पुतिन को जीत से कम कुछ भी मंजूर नहीं और यूक्रेन सरेंडर करने को तैयार नहीं। प्रतिशोध की आग में जल रहे पुतिन ने यूक्रेन में ब्लैक आउट तो कर दिया है लेकिन क्या वो परमाणु अटैक भी करेंगे। पश्चिमी देश पुतिन की इसी परमाणु प्लान का सीक्रेट डिकोड करने में जुटे हैं। पढ़ें पूरी खबर
Oct 24, 2022 | 08:10 AM IST

फिर से जवानों के साथ दीवाली मनाएंगे पीएम मोदी!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दिवाली सेना के जवानों संग मनाएंगे। पिछले आठ सालों से सैनिकों के साथ दिवाली मनाते आ रहे पीएम मोदी इस बार कारगिल के द्रास सेक्टर जा सकते हैं। कहा ये भी जा रहा है कि वह उत्तराखंड में चीन से सटी सीमा माणा जाकर सैनिकों संग दिवाली मना सकते हैं।
Oct 24, 2022 | 08:07 AM IST

राष्ट्रपति ने दी दिवाली की शुभकामनाएं

Oct 24, 2022 | 08:06 AM IST

Diwali: दिवाली के जश्न में डूबा देश, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी देशवासियों को शुभकामनाएं

दिवाली के इस मौके पर पीएम मोदी (PM Modi) ने देशवासियों को दिवाली की बधाई दी है। अपने ट्वीट (Tweet) में पीएम मोदी ने कहा, 'दीपावली की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पर्व हर किसी के जीवन में खुशियां और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।' पढ़ें पूरी खबर
Oct 24, 2022 | 08:05 AM IST

कई साल बाद इन शुभ योगों में मनेगी दिवाली, जानें पूजा के मुहूर्त

दीपों का त्योहार दिवाली इस बार 24 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। ये पर्व अंधेरे पर प्रकाश की जीत का प्रतीक होता है। इस त्योहार को हर कोई खूब धूमधाम से मनाता है। इस दिन चारों तरफ खुशियों की लहर और रोशनी की चमक दिखाई देती है। पंचांग अनुसार ये पर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस बार इस तिथि पर हस्त नक्षत्र है। इसी के साथ शुभ योग वैधृति बन रहा है। पढ़ें पूरी खबर
Oct 24, 2022 | 08:04 AM IST

दिवाली पर दिल्ली की हवा हुई और खराब