Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड में बारिश तो दिल्ली में भयंकर गर्मी, बिहार में अलर्ट, जानिए आज का मौसम

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 5, 2023, 07:06 AM IST

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश के कई जिलों, जैसे इटावा, फर्रुखाबाद और उन्नाव में आज गरज के साथ बारिश हो सकती है। लखनऊ में भी बादल छाए रहेंगे। यूपी में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। वहीं उत्तराखंड में भी आज कई जिलों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है।

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में आज बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि राजधानी दिल्ली को अभी भीषण गर्मी की झेलनी पड़ेगा। उत्तराखंड में फिर बारिश दस्तक देने की तैयारी में है तो वहीं बिहार में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में भी मंगलवार को बारिश हो सकती है।

today weather forecast

आज का मौसम

उत्तर प्रदेश- उत्तराखंड में बारिश

उत्तर प्रदेश के कई जिलों, जैसे इटावा, फर्रुखाबाद और उन्नाव में आज गरज के साथ बारिश हो सकती है। लखनऊ में भी बादल छाए रहेंगे। यूपी में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। वहीं उत्तराखंड में भी आज कई जिलों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। जिसमें बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्मावत, नैनीताल और पिछौरागढ़ शामिल है। इस जिलों में आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed