Aaj Ka Mausam: आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश, इन राज्यों में कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत, शीतलहर बढ़ाएगी ठंड, जानें- पहाड़ों पर कैसा है मौसम?

Weather Update India: मौसम विभाग ने हिमालयी राज्यों और उत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में बारिश, बर्फबारी, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान लगाया है, जबकि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और आस-पास के इलाकों में घना कोहरा विजिबिलिटी को प्रभावित करता रहेगा।

Weather Update 2 February: देशभर में ठंड के दिन चल रहे हैं। इस दौरान कई इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। कुछ दिन गर्म और फिर अचानक ठंड व कोहरे ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। राजधानी दिल्ली समेत NCR के जिलों में आज कोहरे देखने को मिला। साथ ही गाड़ियां हल्की चलीं तो भारी ट्रैफिक जैसी स्थिति बन गई। बता दें कि भारत में सोमवार (2 फरवरी, 2026) को सक्रिय सर्दियों का मौसम देखने को मिलेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में बारिश, बर्फबारी, गरज-चमक, घना कोहरा और तापमान में उतार-चढ़ाव का अनुमान लगाया है। मौजूदा हालात उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में कई पश्चिमी विक्षोभ और उनसे जुड़े चक्रवाती परिसंचरण के कारण बन रहे हैं।

MAUSAM

Aaj Ka Mausam: आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश

IMD के अनुसार, 2 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक, बिजली कड़कने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से लेकर काफी व्यापक बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है, हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। इन स्थितियों के कारण खासकर ऊंचे इलाकों में विजिबिलिटी कम हो सकती है और यात्रा में रुकावट आ सकती है। बता दें कि हिमाचल में भारी बर्फबारी हो रही है।

End of Feed