'तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे, आईना देख...', शायराना अंदाजा में PM मोदी ने ममता से लेकर DMK तक को घेरा

PM Modi in Rajya Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में विपक्षियों को शायराना अंदाज में जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके, लेफ्ट सहित अन्य विपक्षियों को निशाना बनाया।

PM Modi in Rajya Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देते हुए विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार को निर्मम सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि निर्मम सरकार ने पतन के जितने पैरामीटर हैं, उन सभी पर नए-नए रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं और यहां पर उपदेश देते हैं।

PM_Modi_in_RS

पीएम मोदी ने राज्यसभा में विपक्षियों को जमकर फटकारा

'नौजवानों का हक छीन रहे घुसपैठिए'

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया का समृद्ध से समृद्ध देश भी गैरकानूनी लोगों को बाहर निकाल रहा है, लेकिन हमारे यहां पर घुसपैठियों को बचाने के लिए अदालतों पर दबाव पैदा किया जा रहा है। मेरे देश के नौजवान ऐसे लोगों को कैसे माफ करेगा, जो घुसपैठियों को बचाने के लिए ताकत लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि घुसपैठिए मेरे देश के नौजवानों को हक छीन रहे हैं। रोजी रोटी और जमीन छीन रहे हैं। बेटा-बेटियों के जीवन में खतरे पैदा हो रहे हैं।

End of Feed