Mizoram तक रेल पटरियों पर सवार विकास, कनेक्टिविटी और सुरक्षा की नई कहानी

पूर्वोत्तर के इन दुर्गम इलाकों को जब पटरी से जोड़ा जाता है, तो उसके मायने सिर्फ आवाजाही नहीं, बल्कि उस भूभाग का राष्ट्रीय विकास के नक्शे पर शामिल होना होता है।

पूर्वोत्तर के आख़िरी छोर तक पहुंची रेल लाइन अब केवल यात्रा का ज़रिया नहीं,बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा, विकास और आत्मनिर्भरता की नई राह है।रेल की सीटी जब आइजोल की वादियों में गूंजेगी, तो वह सिर्फ एक ट्रेन के आने की आहट नहीं होगी वह एक नए युग की शुरुआत होगी।

Mizoram train

मिजोरम तक रेल पटरियां (फोटो:Indian Railways)

अब जब ट्रेन आइजोल पहुंचेगी...

सदियों से पहाड़ों में बसे गांवों और घुमावदार सड़कों से कटे इस क्षेत्र के लोगों के लिए रेल लाइन एक सपना था, जो अब हकीकत बन चुका है। मिजोरम की राजधानी आइजोल तक ट्रेन पहुंचना महज एक तकनीकी उपलब्धि नहीं, यह भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों और सीमावर्ती क्षेत्रों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

End of Feed