राष्ट्रीय विरासत, क्षेत्रीय फोकस: टाइम्स नाउ समिट का दक्षिण भारत के राज्यों में विस्तार

भारत के प्रमुख ब्रॉडकास्ट और डिजिटल नेटवर्क टाइम्स नेटवर्क अपने प्रतिष्ठित विचार-विमर्श मंच 'टाइम्स नाउ समिट' का विस्तार राष्ट्रीय राजधानी से आगे देश के प्रमुख क्षेत्रीय इलाकों तक कर रहा है।

मुंबई। भारत के प्रमुख ब्रॉडकास्ट और डिजिटल नेटवर्क टाइम्स नेटवर्क अपने प्रतिष्ठित विचार-विमर्श मंच 'टाइम्स नाउ समिट' का विस्तार राष्ट्रीय राजधानी से आगे देश के प्रमुख क्षेत्रीय इलाकों तक कर रहा है। भारत के एजेंडे को दिशा देने वाली महत्वपूर्ण चर्चाओं का मंच रहा यह समिट अब अपने अगले चरण में 'टाइम्स नाउ समिट - कर्नाटक चैप्टर' के साथ आगे बढ़ रहा है। इसका आयोजन 21 नवंबर, 2026 को हो रहा है।

TIMES NOW SUMMIT Karnataka

टाइम्स नाउ समिट का हो रहा विस्तार

कर्नाटक संस्करण टाइम्स नाउ समिट की क्षेत्रीय चैप्टर रणनीति के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके जरिए राष्ट्रीय राजधानी से आगे बढ़कर उन राज्यों पर फोकस किया जा रहा है, जो भारत की आर्थिक वृद्धि, सुशासन और विकास की कहानी में अहम भूमिका निभाते हैं। तेलंगाना चैप्टर का आयोजन 30 नवंबर को होगा, जबकि तमिलनाडु में भी टाइम्स नाउ समिट आयोजित करने की योजना है।

End of Feed