नेपाल में आया 5.3 तीव्रता का तेज भूकंप; बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में आए झटके, जानें ताजा अपडेट

भूकंप का केंद्र नेपाल के कोशी प्रांत के लेलेप के नजदीक दर्ज किया गया। इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई, जिसके कारण सीमावर्ती इलाकों और पड़ोसी देशों में भी कंपन महसूस हुआ।

Nepal Earthquake: मंगलवार सुबह करीब 7:02 बजे नेपाल के कोशी प्रांत स्थित लेलेप (Lelep) के पास 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके नेपाल के साथ-साथ भारत, भूटान, बांग्लादेश और चीन के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए। भूकंप का असर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में भी देखने को मिला। इसके अलावा बिहार में कई जगहों पर भी भूकंप के झटके आए हैं। सुबह-सुबह धरती हिलने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग सुरक्षा के लिए अपने घरों से बाहर निकल आए।

eathquake

नेपाल व भारत में भूकंप के झटके

भूकंप का केंद्र

भूकंप का केंद्र नेपाल के कोशी प्रांत के लेलेप के नजदीक दर्ज किया गया। इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई, जिसके कारण सीमावर्ती इलाकों और पड़ोसी देशों में भी कंपन महसूस हुआ। जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी तरह की जनहानि या संपत्ति के बड़े नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

End of Feed