Narednra Modi in Gujarat: अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) सूरत पहुंचे। एयरपोर्ट के बाहर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने रोड शो किया जहां लोगों का हुजूम उमड़ गया। अपने इस दौरे पर पीएम मोदी विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और राज्य में पहली बार आयोजित हो रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे।
कुछ ऐसा है कार्यक्रम PM Modi का कार्यक्रम
- प्रधानमंत्री सूरत में डायमंड रिसर्च एंड मर्केंटाइल (ड्रीम) सिटी के मुख्य प्रवेश द्वार और इसके पहले चरण के कार्यों का उद्घाटन करने के साथ-साथ 3,400 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।
- इसके बाद यहां लिंबायत क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
- प्रधानमंत्री मोदी इसके बाद भावनगर जाएंगे और करीब 6,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे, जिसमें भावनगर में दुनिया का पहला सीएनजी (संपीड़ित प्राकृतिक गैस) टर्मिनल तथा एक ब्राउनफील्ड बंदरगाह शामिल है।
- विज्ञप्ति के अनुसार, भावनगर शहर के जवाहर चौक इलाके में एक जनसभा को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री का वहां दो किलोमीटर लंबा रोड शो करने का भी कार्यक्रम है।
- प्रधानमंत्री शाम को अहमदाबाद शहर के मोटेरा इलाके में नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narednra Modi Stadium) में आयोजित भव्य समारोह में 36वें राष्ट्रीय खेलों (National Games) का उद्घाटन करेंगे।
- उनका अहमदाबाद के जीएमडीसी मैदान में गुजरात सरकार के नवरात्रि उत्सव में भाग लेने का भी कार्यक्रम है।
