एक ऐसा घर जिसका किचन महाराष्ट्र में, तो दूसरे कमरे हैं तेलांगना में; जानिए कैसा है दो राज्यों में फैला यह अनूठा घर

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 15, 2022, 11:16 AM IST

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक ऐसा घर है जिसके कुछ कमरे महाराष्ट्र में हैं तो कुछ कमरे तेलांगना में हैं। इस घर के मालिक का कहना है कि उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं हुई बल्कि वो दोनों राज्यों की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं।

Maharashtra News: एक तरफ महाराष्ट्र और कर्नाटक (Karnataka) के बीच सीमा विवाद (Border Dispute) का मसला केंद्र तक पहुंचा चुका है और दोनों राज्यों के नेता गृह मंत्री से मुलाकात कर चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक घर दो राज्यों में फैला हुआ है। महाराष्ट्र के चंद्रपुर के महाराजगुड़ा गांव में एक घर दो राज्यों - तेलंगाना और महाराष्ट्र में फैला हुआ है। दो राज्यों में फैले इस घर की हर तरफ चर्चा हो रही है। घर के चार कमरे तेलांगना में हैं तो चार महाराष्ट्र में हैं।

House between Maharashtra and Telangana

दो राज्यों में फैला है यह अनूठा घर

दो राज्यों का मिलता है लाभ

हालांकि, राज्य के नेताओं के विपरीत, घर के मालिक को इससे कोई समस्या नहीं है क्योंकि उसे दोनों राज्यों का सर्वोत्तम लाभ मिल रहा है। मालिक उत्तम पवार ने कहा कि उनके घर में आठ कमरे हैं, जिनमें से चार तेलंगाना में हैं जबकि बाकी महाराष्ट्र में हैं। इस घर के बारे में बताते हुए पवार कहते हैं: 'हम लगभग 12-13 लोग इस घर में रहते हैं। तेलंगाना में मेरी रसोई हैं और बैठक रूम महाराष्ट्र में है।"

पवार बताते हैं, 'जब 1969 में सीमा का सर्वेक्षण किया गया था, तो हमें बताया गया था कि हमारा आधा घर महाराष्ट्र में है जबकि दूसरा आधा तेलंगाना में है। हमें कोई परेशानी नहीं हुई है। हम दोनों राज्यों की ग्राम पंचायतों के लिए करों का भुगतान कर रहे हैं और तेलंगाना सरकार की योजनाओं के तहत अधिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं।'

End of Feed