Times Now Summit 2025: विदेशी आक्रांता देश को तोड़ने वाला भारत में महान नहीं हो सकता है। भारत को जोड़ने वाला ही महान हो सकता है। बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने टाइम्स नाउ समिट 2025 में औरंगजेब को लेकर यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि अगर दो थप्पड़ आपको कोई मार दें और फिर पानी पिला दें तो आप क्या याद रखेंगे?
बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार ने बाबा बागेश्वर से औरंगजेब को लेकर एक के बाद एक कई सवाल दागे जिसका उन्होंने तल्ख जवाब दिया। जब नाविका कुमार ने बाबा बागेश्वर से सवाल किया कि आज देश में औरंगजेब और सलार गाजी जैसे लोगों की मजार या कब्र होनी चाहिए? उसमें चादर चढ़ाने के लिए लोगों को जाना चाहिए या नहीं? इस पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि चादर को लेकर लोगों की अपनी निजी राय है, लेकिन हम कब्र को लेकर कह सकते हैं कि विदेश आक्रांता, देश को तोड़ने वाला, इस देश में महान नहीं हो सकता है। भारत को जोड़ने वाला ही महान हो सकता है।
क्या कुछ बोले बाबा बागेश्वर?
इसके बाद जब नाविका कुमार ने कहा कि उन्होंने (औरंगजेब) कई अच्छे काम भी किए तो बाबा बागेश्वर ने कहा कि अगर दो थप्पड़ आपको कोई मार दें और फिर पानी पिला दें तो आप क्या याद रखेंगे? उन्होंने कहा कि उसने पहले मंदिर तोड़े और बाद में दिखाने के लिए एक-दो मंदिर बनवा दिए अच्छा दिखने के लिए। इसलिए हमें लगता है कि वह बुद्धि का बहुत तेज रहा होगा। उसने बहुत अच्छी तरह से बुद्धि का प्रयोग किया। पहले देश को तोड़ा फिर दो मंदिर बनाकर यह मैसेज भेजा कि हम देश जोड़ने के लिए आए हैं।
'औरंगजेब को मानने वाले अपने घर में बना लें कब्र...'
बाबा बागेश्वर ने आगे कहा कि भारत में अकबर, बाबर और औरंगजेब का क्या काम है? अपने छत्रपति शिवाजी महाराज, छत्रपति संभाजी महाराज कम हैं क्या? हमें लगता है कि उसकी आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि इतिहास को मिटाया नहीं जा सकता है, लेकिन उसे बदला जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि इतिहास को सुधार करके बदला जा सकता है। मान लीजिए इतिहास में कोई गलती भूल हो गई है उसमें सुधार कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि औरंगजेब को मानने वाले लोग अपने घर में उसकी कब्र बना लें। कोई दिक्कत नहीं है। बागेश्वर धाम में थोड़ी न बनाओगे... हम हनुमान जी को मानते हैं तो हम अपने घर में, बागेश्वर धाम में ही उनको रखे हैं...
