Times Now Summit 2025: बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने टाइम्स नाउ समिट 2025 में औरंगजेब के मुद्दे पर तल्ख शब्दों में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि औरंगजेब को मानने वाले लोग अपने घर में उसकी कब्र बना लें। कोई दिक्कत नहीं है। बागेश्वर धाम में थोड़ी न बनाओगे... हम हनुमान जी को मानते हैं तो हम अपने घर में, बागेश्वर धाम में ही उनको रखे हैं...
'धर्म विशेष को नहीं करते टारगेट'
'धर्म विशेष को टारगेट करने वाले' सवाल पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अगर हम धर्म विशेष को टारगेट करते तो एपीजे अब्दुल कलाम को थोड़ी न स्वीकार करते। हम धर्म विशेष को टारगेट नहीं करते हैं। रहीम रसखान के गीत थोड़ी न गाए जाते हैं। हम उन चीजों को टारगेट करते हैं, जिन्होंने देश को तोड़ा है। ये टारगेट करना सही टारगेट है।
नवरात्रि में मीट शॉप पर प्रतिबंध की उठ रही मांग से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि पीते खाने वाले लोगों को स्वतंत्रता है, लेकिन हमारे पीने खाने से किसी की आस्था भंग न हो, किसी की श्रद्धा न टूटे। इसलिए हमें लगता है कि प्रतिबंध लगना उचित है।
भारत कब विश्वगुरू बनेगा?
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जिस दिन भारत का प्रत्येक नागरिक गुरू बनेंगे उसी भारत दिन विश्वगुरू बनेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था, गुरुकुल व्यवस्था... हिंदू के भीतर जागा हुआ हिंदुत्व, रामचरित मानस की व्यवस्थाएं भारत के प्रत्येक नागरिकों को गुरु बनाएंगी और जिस दिन भारत का प्रत्येक व्यक्ति गुरु बनेंगे उसी दिन भारत विश्वगुरु बन जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वर्णिम काल है।
