देश

Times Now Summit 2025 में डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार बोले-देश में सबसे बेहतर होगी कर्नाटक की शिक्षा व्यवस्था

Times Now Summit 2025 : डिप्टी सीएम ने कहा कि बेंगलुरु में ऐसे पंच सितारा होटल बन रहे हैं, जिनका मुकाबला अब शायद दिल्ली के होटल नहीं कर पाएंगे। खासकर बच्चों की शिक्षा के लिए हम ऐसा काम कर रहे हैं जिनका मुकाबला देश के अन्य राज्य नहीं कर पाएंगे। आप देखेंगे कि एचएएल, इसरो, आईआईएस सहित बड़े-बड़े संस्थान बेंगलुरू में हैं।

Image

टाइम्स नाउ समिट 2025 में कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार।

Times Now Summit 2025 : टाइम्स नाउ समिट 2025 में कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि गुजरात की तरह कर्नाटक को केंद्रीय सहायता नहीं मिल रही है। वजह चाहे जो भी हो। वह किसी कि राजनीतिक इच्छाशक्ति पर कोई सवाल खड़ा नहीं करना चाहते लेकिन कर्नाटक के विकास के लिए केंद्र की मदद की जरूरत है क्योंकि देश के निर्यात का 39 प्रतिशत हिस्सा कर्नाटक से आता है। मनमोहन सिंह की सरकार के समय कर्नाटक को ज्यादा सहायता मिलती रही। जीएसटी कलेक्शन में भी महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक का नंबर है। शिवकुमार ने कहा कि जब वह प्रधानमंत्री से मिले तो उन्होंने उनसे इस तरफ ध्यान देने की अपील की।

बेंगलुरु में हैं देश के बड़े-बड़े स्थान

डिप्टी सीएम ने कहा कि बेंगलुरु में ऐसे पंच सितारा होटल बन रहे हैं, जिनका मुकाबला अब शायद दिल्ली के होटल नहीं कर पाएंगे। खासकर बच्चों की शिक्षा के लिए हम ऐसा काम कर रहे हैं जिनका मुकाबला देश के अन्य राज्य नहीं कर पाएंगे। आप देखेंगे कि एचएएल, इसरो, आईआईएस सहित बड़े-बड़े संस्थान बेंगलुरू में हैं। प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से लेकर अब तक बेंगलुरु में एक से बढ़कर एक संस्थान खुले। ऐसा इसलिए है क्योंकि बेंगलुरु में प्रतिभा की भरमार है।

200 से ज्यादा सीटे जीतेंगे-संजय कुमार

इससे पहले कार्यक्रम में जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने शुक्रवार को कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा-जेडीयू की अगुवाई वाला गठबंधन 200 से ज्यादा सीटें जीतेगा। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को 'डबल इंजन' की सरकार का फायदा मिल रहा है। यह बात वे समझ गए हैं। बिहार में कांग्रेस का कुछ नहीं होने वाला है। झा ने ये बातें टाइम्स नाउ समिट 2025 में टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के साथ खास बातचीत में कहीं।

चिराग पासवान छोटे भाई हैं

झा ने कहा कि चिराग पासवान छोटे भाई हैं। नीतीश जी ने उनके लिए हाजीपुर में जाकर प्रचार किया। उनसे कोई मतभेद नहीं है। सीट बंटवारे पर माझी की मांग पर जेडीयू नेता ने कहा कि जब सीट का बंटवारा होगा तो सब तय हो जाएगा। बिहार की राजनीति की धुरी नीतीश कुमार हैं। बिहार में राजनीतिक लड़ाई अलग चीज है लेकिन निजी स्तर पर नेताओं में कड़वाहट नहीं है। बिहार में कांग्रेस शून्य है। बिहार ही नहीं देश में भी कांग्रेस का जीरो है। इंडिया गठबंधन का कुछ नहीं होने वाला है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article