देश

तमिलनाडु चिंतित है, लेकिन सिर्फ हम ही नहीं है...- परिसीमन के मुद्दे पर Times Now Summit 2025 में बोलीं DMK सांसद कनिमोझी

Times Now Summit 2025: परिसीमन के मुद्दे पर केंद्र के साथ टकराव को लेकर डीएमके सांसद कनिमोझी ने अपनी पार्टी की राय रखी। इस दौरान कनिमोझी ने मोदी सरकार को भी घेरा।

Image

टाइम्स नाउ समिट में डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि

Times Now Summit 2025: टाइम्स नाउ समिट 2025 में डीएमके के उप महासचिव और थूथुकुडी की सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने परिसीमन के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि इस सरकार के आश्वासन को सच मानकर नहीं चल सकते। क्योंकि इनका निराश करने का इतिहास रहा है। उन्होंने टाइम्स नाउ समिट में अपनी पार्टी की उन चिंताओं पर भी बात की, जिसे लेकर उनका केंद्र से टकराव जैसी स्थिति चल रही है।

परिसीमन के मुद्दे पर क्या बोलीं कनिमोझी

टाइम्स नाउ समिट में बोलते हुए कनिमोझी ने कहा कि अगर परिसीमन जनसंख्या के आधार पर होता, तो कई राज्य जो अपनी जनसंख्या को सफलतापूर्वक नियंत्रित कर चुके हैं, वे पीछे रह जाएंगे। परिसीमन और इस मुद्दे पर डीएमके के रुख के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा- "आज, परिसीमन केवल जनसंख्या के आधार पर ही किया जा सकता है। यह कई राज्यों, खासकर दक्षिणी राज्यों के लिए एक वास्तविक चिंता का विषय है, जो प्रभावित होंगे क्योंकि हमारी जनसंख्या नियंत्रित है। ऐसे कई राज्य हैं, जिन्होंने अपनी जनसंख्या को नियंत्रित नहीं किया है, जिन्हें लाभ होगा। तमिलनाडु चिंतित है। लेकिन यह सिर्फ हम ही नहीं हैं। यह केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कई अन्य राज्यों और विभिन्न राजनीतिक दलों के लिए भी है। यह सिर्फ डीएमके नहीं है।"

मोदी सरकार को घेरा

उन्होंने आगे कहा कि दुर्भाग्य से, आप इस सरकार के किसी भी आश्वासन को सच मानकर नहीं चल सकते। लोगों को निराश करने का उनका इतिहास रहा है। हम चिंतित हैं। हम स्पष्टता चाहते हैं। क्या आप सीटों की संख्या बढ़ाने जा रहे हैं? क्या आप इसे वैसे ही रखने जा रहे हैं? यदि आप सीटें बढ़ाने जा रहे हैं और प्रतिशत को स्थिर रखने जा रहे हैं, तो जनसंख्या को नियंत्रित करने वाले राज्य हार जाएंगे।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article