Vande Bharat Train: देश में आठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के बीच चलेगी। इसकी घोषणी भी हो गई है, पीएम मोदी 19 जनवरी को इसे हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान वो कई और विकास परियोजनाओं की शिलांन्यास और उद्घाटन करेंगे।
हैदराबाद से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
2400 करोड़ की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हैदराबाद की अपनी यात्रा के दौरान, दक्षिण मध्य रेलवे से संबंधित 2,400 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों को लॉन्च करेंगे। इसी दौरे के दौरान पीएम मोदी सिकंदराबाद में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
क्या है रूट
यह ट्रेन सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम के बीच चलेगी। सिकंदराबाद तेलंगाना में है और विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश में। इस तरह से यह ट्रेन दो राज्यों को जोड़ेगी।सिंकदराबाद औरविशाखापट्टनम के बीच चलने वाली ये वंदे भारत एक्सप्रेस वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा और राजमुंदरी होते हुए गुजरेगी। यहां इसका स्टॉपेज होगा।
देश में कितनी वंदे भारत ट्रेन चल रही है
- हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस
- वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
- मुंबई-गांधीनगर-वंदे भारत एक्सप्रेस
- बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
- नई दिल्ली-वैष्णो देवी वंदे भारत एक्सप्रेस
- दिल्ली-अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस
- मैसूर-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए जाने वाले विकास कार्यों में 700 करोड़ रुपये की लागत से सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण, 1231 करोड़ रुपये की लागत से सिकंदराबाद और महबूबनगर के बीच रेलवे लाइन का दोहरीकरण और 521 करोड़ रुपये की लागत से काजीपेट रेलवे कोच वर्कशॉप पर काम शामिल है।हैदराबाद दौरे के दौरान प्रधानमंत्री सिकंदराबाद के परेड मैदान में समर्थकों की एक विशाल रैली को भी संबोधित करेंगे।
