भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 सूत्रीय सहमति; LAC पर तनाव रोकने के लिए नई हॉटलाइन, 2027 में भारत में होगी अगली बैठक

India-China Border Talks: भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर विशेष प्रतिनिधियों की 25वीं दौर की वार्ता में 8 अहम बिंदुओं पर सहमति बनी है।

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर विशेष प्रतिनिधियों की 25वीं दौर की वार्ता में 8 अहम बिंदुओं पर सहमति बनी है। दोनों देश सीमा पर शांति बनाए रखने, विवाद के समाधान के लिए बातचीत तेज करने और LAC पर गलतफहमी से बचने के लिए नए सैन्य और कूटनीतिक तंत्र मजबूत करने पर सहमत हुए हैं।

India China Border Talks

NSA अजीत डोभाल और चीन के विशेष प्रतिनिधि व विदेश मंत्री वांग यी (फाइल फोटो)

भारत और चीन के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद को लेकर एक बार फिर बातचीत आगे बढ़ी है। बीजिंग में 25 अगस्त को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और चीन के विशेष प्रतिनिधि व विदेश मंत्री वांग यी के बीच विशेष प्रतिनिधि स्तर की 25वीं बैठक हुई।

End of Feed