हाइब्रिड सुविधा के बावजूद 78 प्रतिशत भारतीय पेशेवरों को दफ्तर जाना पसंद, सर्वे में खुलासा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 23, 2023, 05:15 PM IST

लिंक्डइन की एक रिपोर्ट से पता चला है कि 63 प्रतिशत कर्मचारियों को लगता है कि दूर से काम करने से उनके करियर पर कोई हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ता है।

देश में कोविड महामारी के दौरान वर्क फ्रॉम होम यानि घर से काम के दौर की शुरुआत हुई थी। जैसे-जैसे महामारी कम हुई, कर्मचारियों ने दफ्तर जाना शुरू कर दिया। उसके बाद हाइब्रिड (घर और दफ्तर से काम की सुविधा) का दौर शुरू हुआ और कर्मचारियों के बीच ये खूब लोकप्रिय रहा। हालांकि अब अधिकतर दफ्तर खुल गए हैं, लेकिन हाइब्रिड का दौर जारी है।

Office

78 प्रतिशत भारतीय पेशेवरों को दफ्तर जाना पसंद

महामारी का प्रकोप कम होने के बावजूद हाइब्रिड कार्य संस्कृति जारी है, लेकिन भारतीय पेशेवर दफ्तर जाना पसंद कर रहे हैं। एक सर्वे में कहा गया है कि 10 में से आठ यानी करीब 78 प्रतिशत पेशेवर अपने सहयोगियों के साथ मेलजोल और जुड़ाव के लिए कार्यालय जाना पसंद करते हैं। पेशेवर नेटवर्क मंच लिंक्डइन की रिपोर्ट के अनुसार, सर्वे में शामिल 78 प्रतिशत पेशेवरों ने कहा कि वे अपनी पसंद के अनुरूप कार्यालय जा रहे हैं।

End of Feed