Republic Day 2026: प्रधानमंत्री से लेकर विपक्ष तक, नेताओं ने दी कुछ ऐसे दी गणतंत्र दिवस की बधाई

77वें गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और प्रमुख राजनीतिक नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने संविधान, लोकतंत्र, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव के मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया। ‘विकसित भारत’ से लेकर ‘जय संविधान’ तक, संदेशों में राष्ट्र निर्माण और लोकतंत्र की रक्षा पर खास जोर देखने को मिला।

Republic Day 2026: देश आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य समारोह के बीच नेताओं के संदेशों में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सद्भाव और भविष्य के भारत की झलक दिखाई दी।

republic day leaders wishes

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करते प्रधानमंत्री (स्क्रीनग्रैब: PTI)

प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: विकसित भारत 2047 का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह दिन भारत की स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को और मजबूत करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस देश को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करता है।

End of Feed