'दिल्ली में LPG की जमाखोरी रोकने के लिए 70 टीमें तैनात', सिरसा ने प्रदेशवासियों से की यह अपील

West Asia Conflict: दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने रविवार को कहा कि राजधानी में एलपीजी की कोई कमी नहीं है। सिरसा ने कहा कि ये टीमें वितरकों और बाजारों में भंडारण स्तर की जांच कर रही हैं

West Asia Conflict: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में रसोई गैस की कमी की अफवाहों के बीच, दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने रविवार को कहा कि राजधानी में एलपीजी की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि निवासियों को रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है।

Manjinder Singh Sirsa

दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा (फाइल फोटो)

मंत्री ने एक बयान में कहा कि सरकार ने दिल्ली भर में एलपीजी की उपलब्धता की निगरानी के लिए पुलिस, वजन एवं माप विभाग और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की 70 संयुक्त टीमें तैनात की हैं। सिरसा ने कहा, ''ये टीमें वितरकों और बाजारों में भंडारण स्तर की जांच कर रही हैं और जमाखोरी या अनुचित व्यापार प्रथाओं के खिलाफ कार्रवाई करेंगी।''

End of Feed