22 साल में 54 विदेशी दौरे....राहुल की विदेश यात्राओं पर बीजेपी के 'खुलासे', संबित ने की सवालों की बौछार

Sambit Patra: संबित पात्रा ने कहा, 22 वर्षों में सार्वजनिक जीवन में रहते हुए 54 बार राहुल गांधी जी विदेश यात्रा पर गए, जिसमें कौन-कौन से देश हैं?

Rahul Gandhi Foreign Trips: भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेशी दौरे को लेकर कई खुलासे व दावे किए हैं। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल के विदेशी दौरे को लेकर कई आंकड़े सामने रखे। पात्रा ने कहा, राहुल गांधी लगभग 22 वर्षों से इलेक्टेड ऑफिस में है। 22 वर्षों में वह कितनी बार विदेश गए। तो अभी तक जो घोषित है और पब्लिक डोमेन में आया है, उस सब को मिलाकर 54 फॉरेन ट्रिप्स बनते हैं।

sambit patra

संबित पात्रा का राहुल पर सियासी हमला

22 साल में 54 विदेश यात्राएं

संबित पात्रा ने कहा, 22 वर्षों में सार्वजनिक जीवन में रहते हुए 54 बार राहुल गांधी जी विदेश यात्रा पर गए, जिसमें कौन-कौन से देश हैं? इटली है, यूनाइटेड किंगडम है, यूनाइटेड स्टेट्स है, जर्मनी है, वियतनाम है, कंबोडिया है, सिंगापुर है, बहरीन है, मालदीव्स है, कतर है, यूनाइटेड अरब एमिरेट्स है। 3 मई 2026 को एक्स और सोशल मीडिया के पोस्ट पर जो फुटेज सर्कुलेट हुआ जो अघोषित यात्रा रही उसमें मस्कट और ओमान भी है। तो आज इन सब विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी और हम यहां बहुत बड़े खुलासे करेंगे।

End of Feed