पश्चिम बंगाल में 50000 नौकरियां बेची गईं, सुवेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर बड़ा आरोप

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 08:05 PM IST

कोलकाता में एसएलएसटी उम्मीदवारों के नौकरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें बीजेपी और पश्चिम बंगाल के प्रतिपक्ष नेता सुवेंदु अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने ममता बनर्जी सरकार निशाना साधते हुए कहा कि 50,000 नौकरियां बेची गईं।

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) सरकार के खिलाफ एसएलएसटी उम्मीदवारों के विरोध में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हम यहां शांतिपूर्ण आंदोलन के लिए आए हैं, जिसकी अनुमति राज्य सरकार ने नहीं बल्कि अदालत ने दी थी। उन्होंने लिखित परीक्षा पास की है और उचित मांग कर रहे हैं। उनकी नौकरी अन्य लोगों को बेची गई थी।

Suvendu Adhikari

पश्चिम बंगाल के प्रतिपक्ष नेता सुवेंदु अधिकारी

उन्होंने कहा कि 50,000 नौकरियां बेची गईं और बाकी मंत्रियों, विधायकों और पार्टी अन्य कार्यकर्ताओं के रिश्तेदारों को दी गईं। जब सीबीआई ने जांच शुरू की, तो घोटाले को छिपाने के लिए टीएमसी सरकार ने 13 लाख OMR दस्तावेजों को नष्ट कर दिया। यह बहुत बड़ा अपराध है, इसमें शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

End of Feed