Corona New Cases: भारत में कोविड-19 के 412 नए मामले, पिछले 24 घंटे में तीन मरीजों की मौत

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 26, 2023, 02:50 PM IST

कोविड के नए मामले (Covid New Cases): देश के कई राज्यों में एक के बाद एक कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, गोवा, महाराष्ट्र में मामले बढ़ते दिख रहे हैं।

कोविड के नए मामले (Covid New Cases): भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 412 नए मामले दर्ज किए गए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,170 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे तक अपडेट आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 4.50 करोड़ (4,50,09,660) है।

covid India

भारत में कोरोना वायरस

सक्रिय मामलों की संख्या 4170 पहुंची

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोविड-19 (Covid-19) एक्टिव केस की संख्या 4170 तक पहुंच गई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में तीन मामले सामने आए हैं। दिल्ली में कोरोना के कुल 34 मामले एक्टिव हैं। वहीं, केरल में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले मिल रहे हैं। केरल में टोटल कोरोना के एक्टिव केस 3096 है। पिछले 24 घंटों में 3 मौतें हुई हैं।

End of Feed