आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में सड़क किनारे मिले 40 मरे बंदर! जहर देकर मारने का शक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 04:15 PM IST

monkeys found dead: आंध्र प्रदेश में 40 से अधिक बंदरों के शव मिलने से हड़कंप मचा है, इन बंदरों को जहर देकर मारने का आरोप है।

monkeys found dead in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में 40 से अधिक बंदरों के शव (monkeys death) मिले हैं इस घटना के बाद से वहां लोगों में भारी आक्रोश है, वहां के ग्रामीणों का आरोप है कि इन्हें जहर देकर मारा गया है, उधर प्रशासन भी इस मामले को लेकर सक्रिय हो गया है और उसने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Andhra Pradesh monkeys death

आंध्र प्रदेश में 40 से अधिक बंदरों के शव मिलने से हड़कंप मचा है

40 मरे हुए बंदर जहां पाए गए हैं वो घटनास्थल काविती मंडल के सिलगम गांव है, बताते हैं कि स्थानीय लोगों ने यहां कुछ बंदरों को बेहोशी की हालत में देखा, इसके बाद जब ये खबर फैली तो तमाम लोग वहां पहुंचे और देखा कि ये सारे बंदर मरे हुए हैं, लोगों ने जहर देकर मारने की आशंका जताई है।

End of Feed