आंध्र के गोदावरी में दर्दनाक हादसा, कार्यक्रम का बैनर लगाते समय करंट लगने से 4 लोगों की मौत

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के तातीपरु गांव में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक कार्यक्रम के लिए बैनर लगाते समय करंट लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है। आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार मिले।

Deaths in Andhra

करंट लगने से चार की मौत (सांकेतिक तस्वीर)

मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये मुआवजा

आंध्र प्रदेश सीएमओ ने बताया कि उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार प्रभावित परिवारों की मदद करेगी और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिवार के लिए 5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

End of Feed