शराबी पुलिसकर्मियों को अब रिटायर करेगी इस राज्य की सरकार, गिनती हो चुकी है पूरी

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 30, 2023, 09:36 PM IST

असम के सीएम हिमंत बिश्व सरमा ने एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा कि इस संबंध में पुराने नियम है लेकिन हमने इसका इस्तेमाल नहीं किया था। लेकिन अब उसी कानून के तहत इन पर कार्रवाई की जा रही है।

Assam Police: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व सरमा ने रविवार को कहा कि राज्य पुलिस के करीब 300 अधिकारियों को ‘शराब की लत’ की वजह से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) की पेशकश की जाएगी। सरमा ने कहा कि इसकी प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई है और इनके स्थान पर नयी भर्तियां की जायेंगी ।

assam police

असम सरकार शराबी पुलिसकर्मियों को करेगी रिटायर (प्रतीकात्मक फोटो)

लिस्ट में अधिकारियों के नाम भी शामिल

मुख्यमंत्री ने कहा- "करीब 300 अधिकारी और जवान शराब के आदी हैं और नशे की वजह से उनके शरीर को काफी नुकसान हुआ है। सरकार के पास उनके लिए वीआरएस का प्रावधान है।"

End of Feed