'हिजबुल के लिए काम कर रहे 30 लापता आतंकवादी...', जम्मू-कश्मीर के DGP ने आतंकी घटनाओं से जुड़े खोले कई राज

Jammu Kashmir Terror Activity: जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (DGP) नलिन प्रभात ने बुधवार को कहा कि 1991 से 2003 के बीच लापता हुए रियासी जिला निवासी 30 आतंकवादी सीमा पार कर पाकिस्तान चले गए थे।

Jammu Kashmir Terror Activity: जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (DGP) नलिन प्रभात ने बुधवार को कहा कि 1991 से 2003 के बीच लापता हुए रियासी जिला निवासी 30 आतंकवादी सीमा पार कर पाकिस्तान चले गए थे और अब वहां एक आतंकवादी संगठन के लिए काम कर रहे हैं तथा जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को फिर से बढ़ावा देने के लिए हथियार, गोला-बारूद एवं धन मुहैया करा रहे हैं।

Reasi police

रियासी पुलिस (फोटो साभार: @JmuKmrPolice)


पुलिस महानिदेशक ने कहा कि माहौर थाने को विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली कि माहौर और चसाना के रहने वाले ये 30 आतंकवादी 1991 से 2003 के बीच लापता हुए थे तथा ये भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए हथियार चलाने का प्रशिक्षण हासिल करने के वास्ते सीमा पार कर पाकिस्तान चले गए थे।

End of Feed