टेरर के 'हैदराबादी मॉड्यूल' का खुलासा, पाकिस्तान से आया था 'मचाओ भगदड़' का ऑर्डर !

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 09:25 AM IST

Hyderabad: हैदराबाद में बड़ी साजिश नाकाम कर दी गई है। वहां पर STF ने कार्रवाई कर 20 लोगों को हिरासत में लिया है। जिनमें 3 संदिग्ध आतंकी भी शामिल है। संदिग्ध आतंकियों के नाम मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद समीउद्दीन माज हसन फारूक है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गिरफ़्त में हैदराबाद का ग्रेनेड दस्ता! आतंक के 3 हैदराबादी एजेंट्स पर शिकंजा
  • 3 आतंकी गिरफ़्तार, पाकिस्तान से तार, नाकाम हुआ मिशन!
  • RSS-BJP नेताओं पर हमले की थी प्लानिंग

Terrorist Arrested: हैदराबाद (Hyderabad) में बड़ी साजिश नाकाम कर दी गई है। वहां पर STF ने कार्रवाई कर 20 लोगों को हिरासत में लिया है। जिनमें 3 संदिग्ध आतंकी भी शामिल है। संदिग्ध आतंकियों के नाम मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद समीउद्दीन माज हसन फारूक है। आरोप है कि ये सभी संदिग्ध फिदायीन हमले की फिराक में थे। इनके पास से पुलिस को हैंड ग्रेनेड (Hand Grenade) भी मिले हैं। आरोप है कि इन लोगों की प्लानिंग BJP-RSS नेताओं पर हमले की थी। साथ ही त्योहारों के मौसम में भीड़ भाड़ वाली जगह पर भी धमाके की साजिश रच रहे थे। बताया जा रहा हैकि ये सभी लगातार अपने पाकिस्तानी आकाओं के संपर्क में थे। जाहिद पहले भी आतंकी घटनाओं में शामिल था। उसपर हैदराबाद में 2005 में STF बम ब्लास्ट का आरोप है।

Terrorist Arrested in Hyderabad

हैदराबाद से लश्कर के तीन आतंकी गिरफ्तार

कर रहे थे बड़ी प्लानिंग

तीनों ने कबूल किया कि उन्होंने आतंक फैलाने और दहशत और सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा करने के लिए एक खाका तैयार किया था। उन पर गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं। प्राथमिकी में चार अन्य संदिग्धों के नाम हैं: आदिल अफरोज, अब्दुल हादी, सोहेल कुरैशी और अब्दुल कलीम उर्फ हादी जो फरार बताए जा रहे हैं। मुख्य साजिशकर्ता जाहिद ने खुलासा किया कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई, सीमा पार लश्कर संचालकों के संपर्क में थे और आईएसआई के लिए काम कर रहे थे।

हमले की थी योजना

एसआईटी के एक अधिकारी ने कहा: 'जाहिद और उसका ग्रुप त्योहारों के मौसम में आतंक फैलाने के लिए भाजपा, आरएसएस की बैठकों और बम दशहरा जुलूसों पर हथगोले फेंकने की योजना बना रहा था। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि पाकिस्तान स्थित हैंडलर, गोरी, हंजाला और मजीद ने जाहिद को भर्ती करने वालों की मदद करने और हैदराबाद में आतंकवादी हमले करने में मदद करने के लिए धन का मुहैया कराया था। दो अन्य, समीउद्दीन और माज़ हसन, जिन्हें रविवार को गिरफ्तार किया गया था, वे जाहिद रंगरूट थे।'

End of Feed