मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने 15 से 22 गाड़ियों को रौंदा, 20-22 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर

सुबह करीब 6:30 बजे एक्सप्रेसवे पर एक टैंकर पलट गया था, जिसे पुलिस क्रेन की मदद से हटाने का काम कर रही थी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने नागपुर से मुंबई की ओर जा रहे लगभग 40 से 50 वाहनों को सड़क पर रोक रखा था।

Mumbai Nagpur Expressway: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि महामार्ग (मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे) पर मेहकर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़ी 15 से 22 गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में 20 से 22 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 5 से 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा आज दोपहर 1 बजे बुलढाणा जिले के मेहकर (दुसरबीड टोल प्लाजा क्षेत्र) के करीब मुंबई जाने वाले कॉरिडोर पर हुआ।

Samridhi express

मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर हादसा (AI Image)

हादसे की वजह

सुबह करीब 6:30 बजे एक्सप्रेसवे पर एक टैंकर पलट गया था, जिसे पुलिस क्रेन की मदद से हटाने का काम कर रही थी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने नागपुर से मुंबई की ओर जा रहे लगभग 40 से 50 वाहनों को सड़क पर रोक रखा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने रुकी हुई गाड़ियों के काफिले को टक्कर मार दी, जिससे कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थानीय लोगों और हाईवे पुलिस ने तुरंत बचाव अभियान चलाकर क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

End of Feed