सुवेंदु अधिकारी को दी अलकायदा की मदद से आत्मघाती बम हमले की धमकी, पुलिस ने 27 साल के युवक को धरा

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान 27 वर्षीय हसनैन इकबाल के रूप में हुई है, जिसे कोलकाता पुलिस की साइबर सेल और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के संयुक्त अभियान के बाद गिरफ्तार किया गया।

Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी पर आतंकी संगठन अल कायदा की मदद से आत्मघाती बम हमले की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। धमकी भरा ईमेल पुलिस को भेजने के आरोप में कोलकाता के गार्डन रीच इलाके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान 27 वर्षीय हसनैन इकबाल के रूप में हुई है, जिसे कोलकाता पुलिस की साइबर सेल और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के संयुक्त अभियान के बाद गिरफ्तार किया गया।

धमकी भरा ईमेल भेजा

कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त सीपी-IV, वी सोलोमन नेसाकुमार ने बताया कि धमकी भरा ईमेल 14 मई को सुबह लगभग 10:15 बजे भवानीपुर पुलिस स्टेशन को मिला था। ईमेल भेजने वाले ने दावा किया कि अल कायदा की मदद से मुख्यमंत्री पर आत्मघाती हमला किया जाएगा। नेसाकुमार ने पीटीआई को बताया, ईमेल एक महिला की पहचान का इस्तेमाल करके भेजा गया था। शिकायत मिलने के बाद, साइबर विंग और एसटीएफ ने तुरंत जांच शुरू कर दी।

End of Feed