सियासत के 25 साल: वडोदरा, वाराणसी, कोलकाता से लेकर दिल्ली तक PM मोदी के सम्मान में खास कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बीजेपी देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में दिल्ली बीजेपी की ओर से आज आईजी इंडोर स्टेडियम में ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे हो गए हैं। सात अक्टूबर 2001 को पहली बार उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली। इसके बाद से वह लगातार गुजरात के सीएम और फिर देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। सार्वजनिक जीवन में यह खास उपलब्धि हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। आज से देश भर में एक महीने तक 'सेवा संकल्प अभियान' की शुरुआत होगी। पीएम मोदी के जन्मस्थान वडनगर से उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक यात्रा भी निकाली जाएगी।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

दिल्ली के आईजी इंडोर स्टेडियम में ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बीजेपी देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में दिल्ली बीजेपी की ओर से आज आईजी इंडोर स्टेडियम में ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। PM इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। रिपोर्टों के मुताबिक इस आयोजन में करीब 5 हजार लोगों के जुटने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री के संबोधन का देश के अलग-अलग हिस्सों में लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

End of Feed