क्रिकेट विश्व कप में भारत की हार नहीं झेल पाया 23 साल का युवक, कर ली खुदकुशी

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 20, 2023, 04:14 PM IST

पुलिस ने कहा कि राहुल के शव को सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए बांकुड़ा सम्मिलानी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है और अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया।

Youth Commits Suicide: भारत के एक दिवसीय क्रिकेट के विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में 23 वर्षीय युवक ने कथित तौर आत्महत्या कर ली। उसके परिजनों ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना बेलियाटोर थाना क्षेत्र में सिनेमा हॉल के पास रविवार रात करीब 11 बजे हुई। उन्होंने बताया कि मरने वाले युवक की पहचान राहुल लोहार के तौर पर की गयी है।

Death

युवक ने की खुदकुशी

मैच देखने के लिए छुट्टी ली थी

राहुल के एक रिश्तेदार उत्तम सूर ने बताया कि वह इलाके में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था और फाइनल मैच देखने के लिए उसने रविवार को छुट्टी ली थी। सूर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार से दुखी होकर उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। सूर ने दावा किया कि उसके जीवन में ऐसी कोई समस्या नहीं थी।

End of Feed