तमिलनाडु में दर्दनाक हादसा, रसम की कड़ाही में गिरने से खाना परोस रहे छात्र की मौत

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 1, 2023, 03:20 PM IST

कड़ाही में गिरने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया और उसे शहर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

Student falls into rasam vessel: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में युवक की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। गर्म रसम के बर्तन में दुर्घटनावश गिर जाने से 21 वर्षीय एक कॉलेज छात्र की मौत हो गई।

Student death by falling in to Rasam vessel

रसम की कड़ाही में गिरने से छात्र की मौत

पीड़ित एक कैटरिंग फर्म में पार्ट टाइम जॉब करता था। पुलिस ने सोमवार को समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि वह एक शादी समारोह में मौजूद मेहमानों को खाना परोस रहा था, तभी वह उबलती हुई रसम वाली कड़ाही में गिर गया, जिसे मेहमानों को परोसा जाना था।

End of Feed