महाराष्ट्र में बीजेपी के कोटे से 20 तो शिंदे गुट से 13 और एनसीपी के कोटे से 10 मंत्री बनेंगे, सूत्रों के हवाले से खबर

फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है अब मंत्रिमंडल को लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं उसके मुताबिक महाराष्ट्र में बीजेपी के कोटे से 20 मंत्री बनेंगे शिवसेना शिंदे गुट से 13 मंत्री और एनसीपी के कोटे से 10 मंत्री बनेंगे।

देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री के तौर पर प्रभार संभाला, मंत्रिमंडल की बैठक की वहीं सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र में बीजेपी के कोटे से 20 मंत्री बनेंगे शिवसेना शिंदे गुट से 13 मंत्री और एनसीपी के कोटे से 10 मंत्री बनेंगे। गौर हो कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बृहस्पतिवार शाम पद की शपथ लेने के बाद यहां राज्य सचिवालय ‘मंत्रालय’ में अपनी नयी आधिकारिक जिम्मेदारियां संभाल लीं।

Maharashtra new cabinet minister

महाराष्ट्र में बीजेपी के कोटे से 20 मंत्री बनेंगे

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले ‘महायुति’ गठबंधन के तीनों नेताओं ने आजाद मैदान में एक भव्य समारोह में शपथ ली, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, उद्योग जगत के नेता और फिल्मी सितारे शामिल हुए।

End of Feed