48 घंटे में छह हत्याओं से दहला मणिपुर; आज दो लोगों को सोते समय उग्रवादियों ने मार दी गोली, इस महीने में 13 मारे गए

मणिपुर में सितंबर के दौरान तमाम जिलों में अलग-अलग गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं। अधिकारियों के मुताबिक तामेंगलोंग, कांगपोकपी, नोनी और कामजोंग जिलों में संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा किए गए अलग-अलग हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हुई है।

मणिपुर में एक बार फिर उग्रवादियों द्वारा दो नगा नागरिकों को गोली मारे जाने की घटना सामने आई है। यहां सेनापति जिले में शनिवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। उग्रवादियों के इस हमले में दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं। ये घटना दोपहर करीब तीन बजे नागा बहुल जिले के कलाजन गांव में हुई।

Manipur

Representative Image (File photo)

शुरुआत में अधिकारियों ने घटना को कांगपोकपी जिले के कालेनजांग गांव का बताया था, लेकिन बाद में जब विस्तृत रिपोर्ट आई तो पता चला कि ये घटना सेनापति जिले के कलाजन गांव की है। हमले में मरने वालो की पहचान रॉकी माओ और कुमार पोउमई के रूप में हुई है। वहीं, 33 वर्षीय अदानी मैनियो और 49 वर्षीय आशिहो सानी गोली लगने से घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए सेनापति जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सेनापति जिला अस्पताल भेजा गया है।

End of Feed