आग की भट्टी बना नाइजीरिया का इस्लामिक स्कूल, जिंदा जल गए 17 बच्चे

नाइजीरिया उत्तर-पश्चिमी इलाके में स्थित एक इस्लामिक स्कूल में भीषण आग लगने से उसमें पढ़ रहे 17 बच्चों की जलकर मौत हो गई। हादसे के वक्त स्कूल में करीब 100 बच्चे थे, जिनमें से कुछ को रेस्क्यू कर सुरक्षित कर लिया गया।

अबुजा: नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी इलाके में स्थित एक इस्लामिक स्कूल में लगी आग में कम से कम 17 बच्चों की मौत हो गई। देश की आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसी ने यह जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि बुधवार को जम्फारा राज्य के कौरा नमोदा जिले में यह भीषण हादसा हुआ। जब आग लगी, तब स्कूल में करीब 100 बच्चे मौजूद थे।

Nigeria school fire Accident

नाइजीरिया के इस्लामिक स्कूल में भीषण आग लगने से 17 बच्चों की जलकर मौत हो गई


एजेंसी के मुताबिक सत्रह बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। आग किस वजह से लगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि एजेंसी का कहना है कि अधिकारियों ने गुरुवार को आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी।

End of Feed