Air India: एयर इंडिया की एक के बाद एक 16 फ्लाइट्स बीच रास्ते ही डायवर्ट कर दी गई है। जिसमें से कई वापस भारत की ओर आ रहे हैं तो कुछ को दुनिया के अन्य शहरों की ओर मोड़ दिया गया है। दरअसल आज सुबह अचानक इजराइल ने ईरान पर हमला बोला, जिसके बाद दोनों देशों का एयरस्पेस बंद हो गया और हवाई यातायात पर असर पड़ गया। इसी की चपेट में एयर इंडिया की ये सारी फ्लाइट्स भी आ गईं।
एयर इंडिया की कई फ्लाइट डायवर्ट (फाइल फोटो- Air india)
एयर इंडिया ने क्या कहा
एयर इंडिया ने एक बयान में इस विमानों को जानकारी देते हुए कहा कि ईरान में उभरती स्थिति, उसके बाद उसके हवाई क्षेत्र के बंद होने और हमारे यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर, एयर इंडिया की निम्नलिखित उड़ानों को या तो डायवर्ट किया जा रहा है या उनके मूल स्थान पर वापस भेजा जा रहा है।
एयर इंडिया की कौन-कौन सी फ्लाइट हुई डायवर्ट
- AI-130 – लंदन हीथ्रो-मुंबई – वियना डायवर्ट किया गया
- AI-102 – न्यूयॉर्क-दिल्ली – शारजाह डायवर्ट किया गया
- AI-116 – न्यूयॉर्क-मुंबई – जेद्दा डायवर्ट किया गया
- AI-2018 – लंदन हीथ्रो-दिल्ली – मुंबई डायवर्ट किया गया
- AI-129 – मुंबई-लंदन हीथ्रो – मुंबई वापस आ रहा है
- AI-119 – मुंबई-न्यूयॉर्क – मुंबई वापस आ रहा है
- AI-103 – दिल्ली-वाशिंगटन – दिल्ली वापस आ रहा है
- AI-106 – नेवार्क-दिल्ली – दिल्ली वापस आ रहा है
- AI-188 – वैंकूवर-दिल्ली – जेद्दा डायवर्ट किया जा रहा है
- AI-101 – दिल्ली-न्यूयॉर्क – फ्रैंकफर्ट/मिलान डायवर्ट किया जा रहा है
- AI-126 – शिकागो-दिल्ली – जेद्दाह की ओर मोड़ा जा रहा है
- AI-132 – लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु – शारजाह की ओर मोड़ा जा रहा है
- AI-2016 – लंदन हीथ्रो-दिल्ली – वियना की ओर मोड़ा जा रहा है
- AI-104 – वाशिंगटन-दिल्ली – वियना की ओर मोड़ा जा रहा है
- AI-190 – टोरंटो-दिल्ली – फ्रैंकफर्ट की ओर मोड़ा जा रहा है
- AI-189 – दिल्ली-टोरंटो – दिल्ली की ओर लौट रहा है
एयर इंडिया कर रहा वैकल्पिक व्यवस्था
एयर इंडिया ने कहा कि "इस अप्रत्याशित व्यवधान के कारण अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं और इसे कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, जिसमें यात्रियों के लिए आवास की व्यवस्था करना भी शामिल है। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।"
