साक्ष्य मिटाने के लिए मनीष सिसोदिया समेत दूसरे आरोपियों ने 140 फोन बदले, ED का बड़ा दावा

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Nov 11, 2022, 08:43 AM IST

दिल्ली की नई एक्साइज पॉलिसी के संबंध में ईडी ने कहा कि साक्ष्यों को मिटाने के लिए 140 फोन बदल दिए गए। बता दें कि इस मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को आरोपी बनाया गया है।

दिल्ली की नई एक्साइज पॉलिसी वैसे तो अब अस्तित्व में नहीं है। लेकिन राजनीतिक तौर पर यह मसला संवेदनशील हो चुका है। बीजेपी एक तरफ जहां हर रोज आम आदमी पार्टी की सरकार में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर आरोप लगा रही है तो दूसरी तरफ आप भी बीजेपी पर एक से बढ़कर एक आरोप लगा रही है। इन सबके बीच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ा दावा किया है कि डिजिटल साक्ष्यों को मिटाने के लिए करीब 140 फोन बदले। ईडी ने दावा किया कि उसने जांच में पाया कि आबकारी घोटाले में शामिल या संदिग्ध 34 महत्वपूर्ण व्यक्तियों ने संबंधित अवधि के दौरान डिजिटल साक्ष्य को नष्ट करने के इरादे से कुल 140 फोन (लगभग 1.20 करोड़ रुपये मूल्य) को कथित तौर पर बदल दिया।

manish sisodia aap

मनीष सिसोदिया, दिल्ली के डिप्टी सीएम

साक्ष्य मिटाने के लिए बदले गए सिम और फोन

End of Feed