BJP Mission 2027: मोदी सरकार के 12 साल, उपलब्धियों के जरिए मिशन 2027 की तैयारी

BJP Mission 2027: 5 जून से बीजेपी का मेगा जनसंपर्क अभियान, '12 साल-12 उपलब्धियां' होगा बड़ा राजनीतिक नैरेटिव; केंद्र की भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर देशभर में बड़ा जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है।

BJP Mission 2027: बीजेपी ने 5 जून से 21 जून 2026 तक देशव्यापी अभियान का रोडमैप जारी किया है, जिसमें जनसंपर्क, जनकल्याण शिविर, योग दिवस और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। 21 जून तक चलने वाले इस राष्ट्रव्यापी अभियान के जरिए बीजेपी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी और विकास, सुरक्षा व राष्ट्रवाद के एजेंडे को धार देने की कोशिश करेगी।

BJP Mission 2027

पीएम मोदी (फाइल फोटो)

बीजेपी नेताओं, सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक जनता के बीच पहुंचने की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे लोगों तक पहुंचाया जा सके। अभियान के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस, जनसभाएं, प्रदर्शनी, बुद्धिजीवी सम्मेलन, प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं और लाभार्थी संपर्क कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

देशभर में बड़े स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित करने की भी तैयारी

साथ ही 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशभर में बड़े स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित करने की भी तैयारी की गई है।

End of Feed