J&K में 11 IPS अधिकारियों का तबादला; कश्मीर और जम्मू डिवीजन के लिए नए पुलिस प्रमुख नियुक्त

मुख्यालय के ADG, एम के सिन्हा का तबादला करके उन्हें ADG, CID के पद पर तैनात किया गया है, जबकि मौजूदा अधिकारी नीतीश कुमार अब ADG, आर्म्ड पुलिस का कार्यभार संभालेंगे।

Jammu Kashmir IPS Officers Transfer: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल (LG) के आदेश पर सरकार के गृह विभाग ने पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल किया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कश्मीर और जम्मू दोनों जोन के पुलिस प्रमुख बदल दिए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि सुजीत कुमार को कश्मीर ज़ोन का नया IGP नियुक्त किया गया है, जबकि तेजिंदर सिंह जम्मू जोन के नए पुलिस प्रमुख होंगे। मौजूदा कश्मीर IGP, वी के बिरडी, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं, जबकि जम्मू जोन के IGP भीम सेन तूती का तबादला IG, पुलिस मुख्यालय के पद पर किया गया है।

J&K IPS Transfer

J&K में 11 IPS अधिकारियों का तबादला

नीतीश कुमार अब ADG, आर्म्ड पुलिस का कार्यभार संभालेंगे

मुख्यालय के ADG, एम के सिन्हा का तबादला करके उन्हें ADG, CID के पद पर तैनात किया गया है, जबकि मौजूदा अधिकारी नीतीश कुमार अब ADG, आर्म्ड पुलिस का कार्यभार संभालेंगे।उत्तम चंद, IGP, पुलिस ऑपरेशन्स और सर्विसेज़ का तबादला करके उन्हें IGP, रेलवे के पद पर तैनात किया गया है; वे विवेक गुप्ता की जगह लेंगे।

End of Feed