बिल्किस बानो मामला: सभी 11 दोषियों की आजादी खत्म, गोधरा उप जेल में किया सरेंडर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2024, 07:36 AM IST

सुप्रीम कोर्ट ने कुछ दिन पहले दोषियों को आत्मसमर्पण के लिए और समय देने संबंधित याचिका को खारिज कर दिया था और उन्हें रविवार तक आत्मसमर्पण करने को कहा था।

Bilkis Bano Case: बिल्किस बानो मामले के सभी 11 दोषियों ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित समयसीमा का पालन करते हुए गुजरात के पंचमहल जिले की गोधरा उप जेल में रविवार देर रात आत्मसमर्पण कर दिया। स्थानीय अपराध शाखा के निरीक्षक एन.एल. देसाई ने कहा, सभी 11 दोषियों ने रविवार देर रात जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में 11 दोषियों को गुजरात सरकार द्वारा सजा में दी गई छूट को रद्द करते हुए आठ जनवरी को अहम फैसला सुनाया था। इसके साथ ही अदालत ने 2022 में स्वतंत्रता दिवस पर समय से पहले रिहा किए गए दोषियों को दो सप्ताह में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था।

Bilkis Bano

बिल्किस बानो

सुप्रीम कोर्ट ने और समय देने से किया था इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने कुछ दिन पहले दोषियों को आत्मसमर्पण के लिए और समय देने संबंधित याचिका को खारिज कर दिया था और उन्हें रविवार तक आत्मसमर्पण करने को कहा था। इन 11 दोषियों में बाकाभाई वोहानिया, बिपिन चंद्र जोशी, केसरभाई वोहानिया, गोविंद, जसवन्त, मितेश भट्ट, प्रदीप मोरधिया, राधेश्याम शाह, राजूभाई सोनी, रमेश और शैलेश भट्ट शामिल हैं।

End of Feed