Mann Ki Baat: PM मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 100 वां एपिसोड, BJP की बड़ी प्लानिंग

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 22, 2023, 11:42 PM IST

Mann Ki Baat 100th episode: 30 अप्रैल को PM मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 100 वां एपिसोड होगा, बताते हैं कि बीजेपी इस खास मौके पर विशेष तैयारियां कर रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि दुनिया भर में भी इसका प्रसारण किया जाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी (Mann Ki Baat 100th episode) 30 अप्रैल को प्रसारित की जाएगी, जिसे लेकर आकाशवाणी की तरफ से भी तैयारी तेज कर दी गई है वहीं कहा जा रहा है कि इस कार्यक्रम को लेकर बीजेपी की तरफ से विशेष तैयारियां की जा रही है।

100th episode of PM Modi Mann Ki Baat

30 अप्रैल को PM मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 100 वां एपिसोड होगा

कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि दुनिया भर में भी इसका प्रसारण किया जाए, उसका कहना है कि नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता दुनिया भर में है इस कारण इसे दुनिया भर में प्रसारित किया जाए।

End of Feed