संघ शताब्दी वर्ष: पीएम मोदी ने जारी किया 100 रुपए का सिक्का और डाक टिकट, होसबोले ने संघ की गौरवपूर्ण यात्रा का स्मरण किया

संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 100 रुपए का स्मारक सिक्का और विशेष डाक टिकट जारी किया। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने संघ की गौरवपूर्ण यात्रा और समाज सेवा में योगदान को याद किया।

नई दिल्ली: केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने आज अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष में उसके गौरवपूर्ण योगदान का स्मरण समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित रहे। समारोह में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र शेखावत और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं।

pm modi.

RSS के 100 साल: पीएम मोदी ने डाक टिकट और सिक्का जारी किया

इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश और उसकी 100 वर्ष की गौरवपूर्ण यात्रा को सम्मान देने के लिए 100 रुपए का सिक्का और विशेष डाक टिकट जारी किया। समारोह में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि कल की विजयादशमी संघ के लिए विशेष महत्व रखती है। उन्होंने बताया कि अब तक संघ ने 100 विजयादशमी देखी हैं और यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। होसबोले ने यह भी कहा कि आज हर जगह स्वयंसेवकों की उपस्थिति है और समाज अब संघ को बेहतर तरीके से जानता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ की स्थापना राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए हुई थी और इसका उद्देश्य व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण तक का है।

End of Feed