उपराष्ट्रपति चुनाव-गृह मंत्री अमित शाह के समर्थन में आए 56 रिटायर्ड जज, विपक्षी उम्मीदवार को लेकर बयानबाजी जारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 26, 2025, 06:41 PM IST

उपराष्ट्रपति के चुनाव में उतरने के बाद से सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी के सलवा जुडूम से जुड़े फैसले की आलोचना भी शुरू हो गई है। गृह मंत्री अमित शाह की फैसले को लेकर की गई आलोचना के बाद रिटायर्ड जज भी दो खेमों में बंटे नजर आ रहे हैं।

देश के कुछ पूर्व न्यायाधीशों ने हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह के विरोध में जारी बयानों पर कड़ा ऐतराज़ जताया है। दरअसल विपक्ष की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी के सलवा जुडूम से जुड़े फैसले को लेकर गृह मंत्री ने बयान दिया था। जिसके बाद 13 पूर्व जजों ने रेड्डी के समर्थन में गृह मंत्री के बयान को न्यायपालिका पर हमला बताया था। उसी बयान के बाद अब 56 रिटायर्ड जजों ने गृह मंत्री के बयान और इससे जुड़े अन्य मुद्दों पर अपनी बात रखी है।

1001700441.jpg

अमित शाह के विरोध वाले बयान पर इन 56 पूर्व जजों ने कहा है कि राजनीतिक घटनाक्रमों पर बार-बार टिप्पणी करना भी एक तरह से न्यायिक स्वतंत्रता का आवरण ओढ़कर राजनीति करने जैसा ही है। जिससे पूरी न्यायपालिका की तटस्थता, निष्पक्षता और गरिमा पर असर पड़ता है। पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी के फैसलों की आलोचना पर पूर्व जजों का कहना है कि जब कोई खुद राजनीति के मैदान में उतर चुका है, तो उसे राजनीतिक बहस और विरोध का सामना करना ही होगा। लेकिन इसे न्यायिक स्वतंत्रता पर हमला बताना लोकतांत्रिक चर्चा को दबाने जैसा है।

End of Feed