Zika Virus: जानिए क्या है जीका वायरस, जिसने मचा दिया है देशभर में हड़कंप, ऐसे कर सकते हैं बचाव

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2022, 08:00 PM IST

Zika Virus : कर्नाटक में जीका वायरस का पहला मामला मिलने के बाद अब लोगों की चिंता बढ़ गई है। जीका वायरस को लेकर विश्व स्तर पर जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक यह वायरस पहली बार अफ्रीकी देश युगांडा के जंगलों में मिला था। जानिए जीका वायरस से जुड़ी कुछ अहम बातें।

KEY HIGHLIGHTS
  • कर्नाटक में जीका वायरस का पहला मामला मिलने के बाद लोगों में हड़कंप है।
  • पांच साल की बालिका में जीका वायरस होने का मामला सामने आया है
  • यह वायरस पहली बार अफ्रीकी देश युगांडा के जंगलों में 1947 में मिला था

Zika Virus origin: कोरोना वायरस के दो साल तक कहर बरपाने के बाद अब धीरे- धीरे सब कुछ सामान्य होने लगा है। इस बीच जीका वायरस के भारत में होने की पुष्टि लोगों को डरा रही है। हाल ही में कर्नाटक के रायचूर जनपद में 5 साल की एक बालिका में जीका वायरस होने का मामला सामने आया है। कर्नाटक के हेल्थ मिनिस्टर के सुधाकर ने इसकी ताहीद की है। उन्होंने बताया कि पुणे की प्रयोगशाला में 5 दिसंबर को 3 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। इसके बाद 8 दिसंबर को आई जांच रिपोर्ट में दो नमूने नेगेटिव व एक मामला पॉजिटिव पाया गया। हालांकि इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश के लोगों को आश्वस्त किया है कि डरने की कोई बात नहीं है।

Zika Virus

जीका ने मचा दिया देश में हड़कंप, कर्नाटक में मिला एक मामला

सरकार एतिहातन नई गाइडलाइन जारी करेगी व सरकार इससे निपटने की तैयारी कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक बीते कुछ माह पूर्व केरल समेत महाराष्ट्र व यूपी में भी जीका वायरस के मामले पाए गए हैं। अब हर शख्स के मन में सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि आखिर जीका वायरस क्या है, इससे कैसे बचाव होता है, इसकी पहचान के लक्षण क्या हैं। इन्हीं सब सवालों के जवाब जानेेंगे।

End of Feed