Diet Plan For Weight Loss : दिवाली का उत्सव खाने में भरपूर मिठाइयां और नमकीन और देर रात तक जागते हुए जश्न मनाना। इन सब के बाद हमारा शरीर अक्सर थका हुआ, सुस्त और काफी भारी महसूस करता है। आपकी सेहत से जुड़ी इस समस्या को ध्यान में रखते आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, केवल 3 दिन का असरदार डाइट प्लान। जी हां आज जिस डाइट प्लान को हम आपके साथ साझा कर रहे हैं, उसे शेयर किया है एक जानी मानी डाइटीशियन अलका फुटेला ने। इस डाइट प्लान को अपनाकर आप अपने सिस्टम को रीसेट कर ब्लोटिंग को कम कर सकते हैं।
पहले दिन का प्लान
दिन की शुरुआत आपको खीरा और पुदीने की ड्रिंक के साथ करनी है। जो आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करेगी। इसके बाद ब्रेकफास्ट में आपको लौकी का जूस और 5 भीगे हुए बादाम का सेवन करना है। पहले दिन आपको लंच में मूंग दाल की खिचड़ी और कुछ सब्जियों को शामिल करना है। स्नैक्स में आपको नारियल पानी और पपीता खाना है। डिनर में 1 चम्मच घी डालकर वेजिटेबल सूप का सेवन करना है।
यह भी पढ़ें - दिवाली की मिठाई पचाने के लिए कब करें वॉक, वायु प्रदूषण में सुबह या शाम- कौन सा टाइम आपके लिए है सही
दूसरे दिन का डाइट प्लान
दूसरे दिन की शुरुआत आपको जीरा चाय और एक सेब/अमरूद के साथ करनी है। इसके बाद ब्रेकफास्ट में आपको उपमा खाना है। इसके बाद आपको लंच में ब्राउन राइस, दाल, पालक और कुछ सब्जियों को शामिल करना है। स्नैक्स में आप ग्रीन-टी और भुने चने खा सकते हैं। डिनर में आप मेथी सूप के साथ सलाद का सेवन करना है।
तीसरे दिन का डाइट प्लान
तीसरे दिन की शुरुआत आपको गर्म पानी में नींबू और चिया सीड्स मिक्स करने पीने हैं। ब्रेकफास्ट में आपको पालक, केला और फ्लैक्स सीड्स से बनी स्मूदी लेनी है। लंच में आपको क्विनोआ खिचड़ी के साथ दही और चुकंदर का सलाद लेना है। स्नैक्स में आप बटर मिल्क और एक मुट्ठी नट्स खाने हैं। डिनर में आपको सूप और उबली हुई सब्जियों के साथ 1 फुल्का लेना है।
निष्कर्ष
इस तरह 3 दिन तक इस डाइट प्लान को फॉलो कर आप दिवाली के बाद होने वाली ब्लोटिंग से राहत पा सकते हैं। इसके साथ ही ये प्लान आपको वजन कम करने में भी मदद करेगा। एक्सपर्ट के मुताबिक इस प्लान से आप 3 दिन में 3 किलो तक वजन कम कर सकते हैं।
