Healthy Breakfast For Weight Loss In Hindi: शरीर का वजन कम करने के लिए बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि अपने दिन की शुरुआत किस तरह करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि वेट लॉस के दौरान आप नाश्ते में क्या खाते हैं यह आपके पेट लंबे समय तक भरा रखने और दिनभर एनर्जेटिक महसूस कराने में बहुत अहम भूमिका निभाता है। जब आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे होते हैं, तो इसके लिए आपको नियमित थोड़ा कम खाने की जरूरत होती है। जब आप ऐसा करते हैं, तो आपको भूख अधिक लगती है और अनहेल्दी खाने की क्रेविंग भी होती है। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि आपका नाश्ता पोषण से भरपूर होने के साथ-साथ पेट भरने वाला भी होना चाहिए।
Healthy Breakfast For Weight Loss In Hindi
अच्छी बात यह है कि हम सभी के पास नाश्ते के कई स्वस्थ विकल्प मौजूद हैं। एक ऐसी पीली चीज भी है जिसका सेवन ज्यादातर लोग अपने नाश्ते में जरूर करते हैं। लेकिन अगर आप इन नाश्ते के साथ एक छोटा सा काम और कर लें तो यह एक बैलेंस मील बन जाती है और आपके शरीर की चर्बी को पिघलाने में मदद कर सकती है। हेल्थ इन्फ्लूएंसर और डायटीशियन डॉ. शिखा सिंह ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इसके बारे में विस्तार से बताया है। इस लेख में जानें सबकुछ...
वेट लॉस के लिए नाश्ते में खा सकते हैं पोहा - Poha Benefits For Weight Loss In Hindi
डॉ. शिखा के अनुसार, पोहा नाश्ते का एक बेहतरीन विकल्प है। इसे खाने के बात पेट लंबे समय तक भरा रहता है। आप इसे अधिक हेल्दी बनाने के लिए इसमें रंग-बिरंगी सब्जियां और मूंगफली आदि डाल सकते हैं। यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर नाश्ते का विकल्प है। यह आपकी भूख को कंट्रोल करता है और दबाने में मदद करता है। यह आपको दिनभर के लिए आपको एनर्जेटिक भी बनाए रखता है। लेकिन अगर आप इसे खाते समय एक आप अपनी प्लेट में एक छोटा सा बदलाव कर लें तो यह शरीर की चर्बी को पिघलाने में और भी अधिक कारगर साबित हो सकता है।
वजन घटाने के लिए पोहा खाते समय प्लेट में करें ये बदलाव - How To Eat Poha For Weight Loss In Hindi
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे होते हैं, तो सबसे पहले तो आपको यह ध्यान रखने की जरूरत है कि आपको हमेशा एक बैलेंस मील लेनी है। जिसमें प्रोटीन, कार्ब्स और फैट का संतुलन हो। जैसा कि हम सभी जानते हैं पोहा मुख्य रूप से कार्बोहाइड्रेट का स्रोत है। वहीं, मूंगफली हेल्दी फैट्स का। लेकिन इसको बैलेंस मील बनाने के लिए आपको इसमें प्रोटीन बढ़ाने की भी जरूरत है।
इसके लिए आपको हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि प्लेट में पोहा की मात्रा थोड़ी कम करके आप कोई प्रोटीन से भरपूर चीज प्लेट में शामिल करें। आप इसके लिए 1-2 अंडे, पनीर या टोफू आदि शामिल कर सकते हैं। ये आपकी प्रोटीन की जरूरत को पूरा करेंगे। इस तरह पोहा खाने से आपको तेजी से वजन घटाने में मदद मिलेगी।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
