कमर दर्द से थायरॉइड, इन समस्याओं के लिए रामबाण है योग का ये खास आसन, बस जान लें अभ्यास का तरीका

Yoga Setu Bandhasana For Back Pain Thyroid In Hindi: अगर आप भी अक्सर कमर दर्द, थायरॉइड और पीठ की जकड़न से परेशान हैं? तो आज हम आपके लिए एक ऐसा योगासन लेकर आए हैं जो आपको इनसे जल्द राहत दिला सकता है। जानिए इसकी विधि, फायदे और जरूरी सावधानियां ।

Yoga Setu Bandhasana For Back Pain Thyroid In Hindi: आजकल की दौड़भाग भरी जिंदगी में कमर दर्द, थकान, तनाव और यहां तक कि थायरॉइड जैसी समस्याएं आम होती जा रही हैं। लोग दवाइयों के भरोसे रहते हैं, लेकिन हमारे पास एक ऐसा प्राकृतिक और असरदार उपाय है जो सदियों से आजमाया जा रहा है - योग। खासकर एक आसन है, जिसे सेतु बंध सर्वांगासन या ब्रिज पोज कहा जाता है। ये आसान दिखने वाला आसन ना सिर्फ पीठ और कमर की तकलीफ को कम करता है, बल्कि थायरॉइड, डाइजेशन और तनाव में भी राहत देता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि ये आसन कैसे करें, इसके क्या फायदे हैं और क्या सावधानियां जरूरी हैं।

Yoga Setu Bandhasana For Back Pain Thyroid

Yoga Setu Bandhasana For Back Pain Thyroid

सेतु बंध सर्वांगासन क्या है और क्यों है खास

सेतु बंध सर्वांगासन एक ऐसा योगासन है जिसमें शरीर का आकार एक पुल जैसा बनता है। इसे करते वक्त रीढ़, कंधे और कूल्हे एक्टिव होते हैं, जिससे शरीर में जमे तनाव और जकड़न धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। ये आसन ना सिर्फ शरीर को खोलता है बल्कि मन को भी शांत करता है। इसे करने से शरीर हल्का महसूस होता है और दिनभर की थकान भी उतर जाती है।

End of Feed