Delhi-NCR में भीषण गर्मी का येलो अलर्ट, जानें हीटवेव से बचने के उपाय, बस करने होंगे ये 4 काम

अप्रैल का महीना अभी आधा ही बीता है कि गर्मी ने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं हाल ही में मौसम विभाग ने देश के कुछ इलाकों में हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भीषण गर्मी से बचने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए। आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से...

गर्मियों का मौसम आते ही हीटवेव यानी लू एक गंभीर समस्या बनकर सामने आती है। हीटवेव एक मौसमी घटना है जो किसी क्षेत्र के उच्च तापमान के कारण पैदा होती है। आमतौर पर भारत में हीटवेव की समस्या मई, जून के महीने में देखी जाती है, लेकिन मौसम में आए परिवर्तन के कारण इस बार हीटवेव का काफी जल्दी देखने को मिल रहा है। क्या आप जानते हैं कि हीटवेव आपकी सेहत पर भी काफी बुरा असर डालती हैं। इसके कारण आपको डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम पैदा हो जाती हैं। यदि आप दिल्ली और यूपी के इलाकों में रहते हैं, तो आपको अपनी सेहत का ख्याल और भी ज्यादा रखने की जरूरत है। क्योंकि इन इलाकों में मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि कैसे करें हीटवेव से बचाव?

heatwaves prevention tips

हीटवेव से बचाव के आसान घरेलू उपाय Home Remedies To Protect from heatwave

भरपूर पानी पिएं

हीटवेव से बचाव के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने शरीर में वाटर इंटेक का ख्याल जरूर रखें। गर्मी के मौसम में सबसे बड़ी गलती पानी कम पीना है। शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए आप दिन में कई बार पानी पीते रहें। इसके अलावा आप नारियल पानी, छाछ और फलों के रस को भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

End of Feed