World Vitiligo Day: सफेद दाग की बीमारी 'विटिलिगो' और स्किन कैंसर में क्या अंतर है, डॉक्टर से जानिए दोनों में फर्क

World Vitiligo Day: आपने अक्सर देखा होगा कि त्वचा पर सफेद दाग (विटिलिगो) और त्वचा के कैंसर को कई बार एक ही समझते हैं। लेकिन वास्तव में दोनों ही स्थितियां अलग हैं। आइए डॉक्टर से जानते हैं इनमें फर्क।

World Vitiligo Day: शरीर पर अचानक सफेद दाग दिख जाए तो अक्सर लोग घबरा जाते हैं। कई लोगों को लगता है कि कहीं यह स्किन कैंसर तो नहीं, जबकि कुछ लोग इसे कुष्ठ रोग (कोढ़) समझ लेते हैं। यही गलतफहमियां सफेद दाग से जूझ रहे लोगों की परेशानी और बढ़ा देती हैं। विश्व विटिलिगो दिवस के मौके पर अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद के सीनियर कंसल्टेंट और प्रोफेसर (डर्मेटोलॉजी) डॉ. राजेश वर्मा बताते हैं कि विटिलिगो न तो कैंसर है और न ही कुष्ठ रोग। यह एक अलग त्वचा संबंधी समस्या है, जिसे सही जानकारी और समय पर इलाज से बेहतर तरीके से संभाला जा सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं..

World Vitiligo Day

विटिलिगो और स्किन कैंसर में क्या फर्क है?

क्या होता है विटिलिगो

विटिलिगो को आम भाषा में सफेद दाग की बीमारी कहा जाता है। इसमें त्वचा का रंग बनाने वाली कोशिकाएं ठीक से काम करना बंद कर देती हैं, जिससे शरीर पर सफेद पैच दिखाई देने लगते हैं। ये दाग छोटे भी हो सकते हैं और समय के साथ बड़े भी हो सकते हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि यह बीमारी किसी से किसी को नहीं फैलती।

End of Feed