World Polio Day: पोलियो की बूंदें और इंजेक्शन दोनों क्यों हैं जरूरी? जानें OPV और IPV का अंतर

World Polio Day: विश्व पोलियो दिवस पर जानें पोलियो की बूंदें (OPV) और इंजेक्शन (IPV) बच्चों को कैसे सुरक्षा देते हैं। कैस अलग हैं ये दोनों वैक्सीन, जानिए इनका महत्व, अंतर और बच्चों के टीकाकरण की जरूरत।

World Polio Day: पोलियो की दो बूंदें... बचपन की यह याद आज भी करोड़ों लोगों के जेहन में ताजा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पोलियो से बचाव के लिए बच्चों को सिर्फ मुंह से दी जाने वाली वैक्सीन ही नहीं, बल्कि इंजेक्शन भी लगाया जाता है? दरअसल, पोलियो की बूंदें (OPV) और इंजेक्शन (IPV) शरीर में अलग-अलग तरह से सुरक्षा विकसित करने में मदद करते हैं। यही वजह है कि कई टीकाकरण कार्यक्रमों में दोनों को शामिल किया जाता है। हर साल 24 अक्टूबर को मनाया जाने वाला विश्व पोलियो दिवस (World Polio Day) हमें याद दिलाता है कि इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई में जागरूकता और समय पर टीकाकरण की कितनी अहम भूमिका है। आइए जानते हैं विश्व पोलियो दिवस के मौके पर OPV और IPV का अंतर।

World Polio Day

विश्व पोलियो दिवस 2026 (Photo - AI)

क्या है पोलियो और कितना खतरनाक है?

पोलियो एक संक्रामक बीमारी है, जो पोलियो वायरस के कारण होती है। यह मुख्य रूप से दूषित पानी या भोजन और संक्रमित मल के संपर्क से फैल सकता है। वायरस शरीर में पहुंचकर तंत्रिका तंत्र पर हमला कर सकता है और गंभीर मामलों में मांसपेशियों को प्रभावित करते हुए लकवे का कारण बन सकता है। इसका कोई विशिष्ट इलाज नहीं है, लेकिन टीकाकरण से इससे बचाव संभव है।

End of Feed